Follow Us:

कांगड़ा में आज कांग्रेस रोड शो से करेगी चुनावी शंखनाद, दिग्गज नेता होंगें शामिल

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा-चंबा सीट से उम्मीदवार पवन काजल के चुनाव प्रचार का शंखनाद कांग्रेस बड़े रोड शो से करेगी। कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद विधायक पवन काजल गुरुवार को रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखाएंगे।

काजल गुरुवार दोपहर साढ़े 3:30 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से मटौर तक उनका रोड शो होगा, जो मटौर में ही एक रैली के रूप में संपन्न होगा। पवन काजल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल दिल्ली से साथ आएंगे।

रोड शो के आयोजन का जिम्मा पार्टी महासचिव केवल सिंह पठानिया को दिया गया है। काजल के रोड शो में कांगड़ा और चंबा जिला के कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।