प्रदेश में महिला सुरक्षा मामले को लेकर सडक़ों पर उतरेगी महिला कांग्रेस

<p>धर्मशाला के भाजपा विधायक द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट व प्रताड़ना के मामले को लेकर महिला कांग्रेस मुखर हो गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव एवं महिला कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी नीतू वर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू चंदेल ने इस मुददे को लेकर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। जिसमें मांग की गई हे कि भाजपा विधायक द्वाारा अपनी पत्नी को प्रताडि़त करने का मामला महिला सुरक्षा से जुड़ा है। जो विधायक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता हो उसके चुनाव क्षेत्र में और महिलाएं कितनी सुरक्षित रहेगी।</p>

<p>उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त विधायक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इससे पूर्व स्थानीय गांधाी भवन में पत्रकारों से बात करते हुए नीतू वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वलो उप चुनावों जिनमें मंडी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव अतिमहत्वपूर्ण है। इस बारे में 20 जून से वे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मितादेव का संदेश लेकर वे नारकंडा, रामपुर, किनौर, निचार, कल्पा, पुह, काजा में महिला कांग्रेस की सदस्यों से बात कर उनका दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के मुददों और महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने 14568 फुट ऊंचाई पर स्थित विश्व के सबसे ऊंचे गांव हिक्कम से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है।</p>

<p>महिला कांग्रेस ने कहा कि देश कर रहा है हाहाकार महंगाई कम करो सरकार महिला कांग्रेस इस मुददे पर प्रधानमंत्री से मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि वे केलंग, मनाली कुल्लू में बैठकें करने के बाद मंडी पहुंची है। इस दौरान महिलाओं के साथ बैठकें कर उप चुनाव व 2022 के चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में घर-घर जाकर बदलाव की मांग करेगी। और महिलाओं के अलावा भी हर मुद्दे पर आने वाले समय में सडक़ों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर विधायक की पत्नी ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलओं की सुरक्षा कैसे होगी।</p>

<p>इधर, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दीवारों पर ही है। जबकि हकीकत में भाजपा का चुना हुआ विधायक अपनी पत्नी को प्रताडि़त करता है। उससे मारपीट कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता ही संकीर्ण है जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है पत्नी से मारपीट करने वाले विधायक को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भाजपा सरकार ने डिपुओं के राशन की मात्रा में कमी कर दी और महंगाई बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला, बेरोजगार, युवा और बुजूर्गों की विरोधी सरकार है। इस अवसर पर नीतू वर्मा के अलावा जैनब चंदेल, रिंकू चंदेल और सदर से कांग्रेस प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर भी मौजूद रही।</p>

Samachar First

Recent Posts

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

20 mins ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

40 mins ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

15 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

15 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

15 hours ago