अपनी हार देखकर बौखला चुकी है ममता बनर्जी: वीरेंद्र कश्यप

<p>सांसद वीरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज जो माहौल राजनीति का पूरे देश मे बना है वो बहुत ही अशोभनीय है। उन्होंने वेस्ट बंगाल में शाह की रैली के दौरान हुई हिसा और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वहां की सीएम हैं और उनके अपने गृह क्षेत्र में प्रशासन नाम की चीज न होने एक बड़ी नाकामयाबी है। कश्यप ने कहा कि चुनाव तो हर जगह चल रहा है लेकिन जिस तरह की स्थिति आज वेस्ट बंगाल में बनी है, वो बहुत ही चिंता का विषय है। ममता बनर्जी अपनी हार को देखकर बौखला चुकी हैं।</p>

<p>वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि जिस तरह से आज ममता बनर्जी देश के नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रही हैं चाहे वो नरेंद्र मोदी के खिलाफ हो या अमित शाह के खिलाफ हो बहुत ही चिंताजनक विषय है। लोकतंत्र ही देश में सरकार बनाते हैं लेकिन जिस तरह से ममता बनर्जी ने प्रशासन का दुरुपयोग करके बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ गुंडों के माध्यम से हमला किया वो बहुत ही अशोभनीय है। उन्होंने राष्ट्रपति से वेस्ट बंगाल में चल रही सरकार की गतिविधियों की तरफ कड़ा संज्ञान लेने की अपील की है।</p>

<p>इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने 55 सालों के कार्यकाल में कांग्रेस कुछ भी नहीं कर पाई है। कांग्रेस का जितना भी वोट बैंक था वो आज नरेंद्र मोदी के साथ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago