पॉलिटिक्स

मंडी उपचुनाव: खुशाल ठाकुर ने नगवाईं तो प्रतिभा सिंह ने रामपुर में डाला वोट

हिमाचल प्रदेश में आज एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह आठ बजे से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शनिवार सुबह 9 बजे अपने परिवार सहित मुरहाग पोलिंग बूथ पर मतदान किया। साथ ही सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री के अलावा मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने परिवार सहित गृह पोलिंग बूथ नगवाईं में मतदान किया। वहीं, मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी रामपुर में वोट डाला। भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिया लाल कपूर ने भी भरमौर में मतदान किया।

बता दें कि मंडी संसदीय सीट के लिए दोपहर 12 बजे तक 23.10 फीसदी, फतेहपुर में 22.27 फीसदी, अर्की में 24.02 फीसदी और जुब्बल-कोटखाई में 27.85 मतदान हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों,…

36 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 10 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के चैथे…

37 mins ago

लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम

10 केलांग मई :  जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य…

40 mins ago

सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर…

43 mins ago

‘धर्म को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं, राजनीति करने वाले धर्म के रास्ते पर चलें’

भगवान परशुराम की जयंती राजधानी शिमला में धूमधाम से मनाई गई ।ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा…

45 mins ago

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जीतेगी चारों सीटें: कुलदीप राठौर

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप राठौर ने कहा…

49 mins ago