मंडी: कांग्रेस विजिलेंस को सौंपेगी भाजपा नेताओं के कथित घोटालों की शिकायत

<p>मंडी जिला कांग्रेस जल्द ही भाजपा नेताओं द्वारा पिछले तीन साल के शासन दौरान किए गए कथित घोटालों की शिकायत विजिलैंस का सौंपेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष प्रकाश राणा, वाई.पी. कपूर, महासचिव प्रदीप शर्मा, सचिव राजीव शर्मा, व मीडिया प्रभारी जिला गुरूमुख सिंह नामधारी ने संयुक्त&nbsp; &nbsp;ब्यान&nbsp;&nbsp;जारी कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा घोटालों में संलिप्तता पर शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे तीन साल कांग्रेस को कोसने के अलावा कोई कार्य नहीं किया वह हमेशा घोटालों में संलिप्त रहा। सर्वप्रथम दवाइयों का घोटाला, सैनीटाईजर, पी.पी. किट नगर परिषद में भ्रष्टाचार व जिला प्रशासन में शिवरात्रि के दौरान बहुत बड़े स्तर पर घोटाले किए गए।&nbsp;</p>

<p>कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोगों और कांग्रेस द्वारा कोविड-19 के दौरान खुलकर दान किया। अस्पतलों में मैडिकल के सम्बन्धित उपकरण वितरित किए। उन्होनें कहा कि जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने जो कि पहले कांग्रेस के पार्षद भी रहे अब भाजपा में जाकर भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघ दिया है। पार्टी विजीलेंस विभाग में इनके द्वारा किए जा रहे घोटालों की शिकायत प्रेषित करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी ने कहा कि इनके घोटालों व भ्रष्टाचार से जनता दुखी है। वह सारा बजट धर्मपुर व सिराज में ही दिया जा रहा है और मंडी दिन प्रतिदिन पिछड़ रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

3 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

4 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

4 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

19 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago