मंडी लोकसभा सीट: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम की पत्नियों के बीच हो सकती है जंग?

<p>शिमला में बीजेपी कार्यकारिणी की दो दिन तक चली बैठक ख़त्म हो चुकी है। दो दिनों तक चले बीजेपी के मंथन में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कई सवाल जबाब आ खड़े हुए। उम्मीद थी कि लोकसभा टिकट पर कोई फ़ैसला होगा लेकिन ऐसी कोई ख़बर सामने नहीं आई। अब सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि मंडी लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने की लॉबिंग भी कुछ लोग कर रहे हैं।</p>

<p>उधर, कांग्रेस की तरफ से भी ये कयास लगाए जा रहे है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह भी चुनावी मैदान में कूद सकती हैं। ऐसे में इस मर्तबा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री की धर्म पत्नीयों के बीच मंडी लोकसभा की जंग देखने को मिल सकती है।</p>

<p>वैसे भी बीजेपी आलाकमान इस बार पहले से अधिक महिलाओं को टिकट देने की बात कह रही है। जिसको देखते हुए हिमाचल से एक महिला की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के अलावा कांगड़ा लोकसभा से इंदू गोस्वामी , शिमला से शशिवाला एवं मेयर कुसुम सदरेट का नाम भी टिकट के लिए सुर्खियों में है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

22 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

39 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

51 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

3 hours ago