पॉलिटिक्स

विक्रमादित्य के बयान पर भड़की मंत्री सरवीन चौधरी, ‘स्पष्ट करें गोद में बैठने क्या है मतलब’

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। विक्रमादित्य सिंह का रोहड़ू में दिया गया बयान काफी निराशाजनक एवं निंदनीय है। उनकी मांगी गई माफी आम जनता को मंजूर नहीं होगी। यह बात शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कही।

सरवीन चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य को स्पष्ट करना चाहिए कि गोद में बैठने का उनका क्या मतलब है। इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है। यदि कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है तो उन्हें अत्याचारों के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। विक्रमादित्य को बोलने से पहले सोचना चाहिए, सब कुछ मजाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि रोहड़ू एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है, इस तरह की दुखद टिप्पणी को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। यह बयान कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है और विक्रमादित्य को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी मां प्रतिभा सिंह भी एक महिला हैं। हम कांग्रेस नेताओं के चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए 1515 गुड़िया हेल्पलाइन और गुड़िया बोर्ड दिया है। जयराम सरकार ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए बड़े कदम उठाए हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

10 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

10 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

10 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

10 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

10 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

10 hours ago