IGMC में कोरोना योद्धओं को मंत्री ने किया सम्मानित, सफाई कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

<p>शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज IGMC शिमला में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पुलिस क्लब ढली द्वारा आयोजित किया गया था। पुलिस क्लब दिल्ली ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में सेवा कार्य कर रही लोक कल्याण समिति को 5 व्हीलचेयर और दो स्ट्रेचर भी दिए। इस मौके पर डॉक्टर जनक राज, कaरोना वार्ड में ड्यूटी देने वाली नर्सों और लोक कल्याण समिति के सभी स्वयं सेवकों को मंत्री ने सम्मानित किया।</p>

<p>भारद्वाज ने इस मौके पर कोरोना के विकेट काल में काम कर रहे डॉक्टरों नर्सों और स्टाफ के अलावा उन स्वयंसेवकों का भी आभार जताया जो निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में दिन रात लगे हैं। मंत्री ने कहा के ऐसे समय में जब एक दूसरे के संपर्क में आना कोरोना को न्योता देने के समान है डॉक्टर नर्सें मरीजों के बीच काम कर रहे हैं। पूरा-पूरा दिन पीपीटी किट में रहना ऐसी कल्पना करना भी मुश्किल है लेकिन यह लोग इन विषमताओं में काम कर रहे हैं। इसके लिए सारा समाज इनका आभारी है।</p>

<p>&nbsp;मंत्री ने सफाई कर्मचारियों का दी आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को देखते हुए 3 महीनों के लिए 2000 प्रतिमाह प्रोत्साहन देने का निर्णय भी लिया है, इसके लिए सरकार ने 2.50 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

8 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

8 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

8 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

8 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

12 hours ago