पॉलिटिक्स

कसुम्पटी विधायक अनिरुद्ध सिंह से बदसलूकी का मामला पहुंचा विधानसभा

शिमला: 22 फरवरी को शिमला के स्थानीय बस अड्डे में कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह के साथ दुर्व्यवहार का मामला सदन में उठाया गया। इसको लेकर विधायक ने पुलिस को शिकायत भी दी है। इस मामले में पुलिस कर्मी पवन बनियाल को सस्पेंड कर दिया गया है।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल से पहले ये मामला उठाया। जिसमें बताया गया कि 22 फरवरी की शाम पुलिस कर्मी पवन बनियाल ने अनिरुद्ध सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया। ये विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है जिस पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस तरह के दुर्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है। जिस पर नियमों के मुताबिक़ कार्यवाही की जाएगी। मामले की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष को भी दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि विशेषाधिकार हनन कमेटी को ये मामला मामला भेज दिया गया है। कमेटी जांच के बाद कार्यवाही करेगी।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

4 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago