पॉलिटिक्स

ED जैसी ताकतबर संस्था को ‘कठपुतली’ की तरह इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार: प्रेम कौशल

सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ एक सोची समझी राजनीतिक रणनीति के तहत ED कार्यवाही ने इस स्वायत्त संस्था की स्वायत्तता पर ही गम्भीर सवाल पैदा कर दिए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को एक मज़बूत हथियार के रूप में जिन नेताओं और जिस सरकार ने ED जैसी ताकतबर संस्था का गठन किया. आज उन्हीं नेताओं को राजनीतिक ऐजेंडे के तहत कठपुतली की तरह उसका इस्तेमाल कर बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है.

वहीं, प्रेम कौशल कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों के बयानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वह ED के प्रवक्ता के तौर पर बोल रहे हों. कांग्रेस पार्टी देश के संविधान और स्थापित कानूनी प्रक्रिया का पूरा सम्मान करती है. सोनिया और राहुल के खिलाफ ED की कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है. इसलिए जहां पार्टी के दोनों नेता कानूनी प्रक्रिया में शालीनता से भाग ले रहे हैं. वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह का मार्ग अपना कर इसका राजनीतिक प्रति उत्तर देने का कार्य भी कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि ED की कार्यवाही गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की निश्चित पराजय को देखते हुए मेंहगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ जैसी युवा विरोधी नीतियों से जनता का ध्यान हटाने एवं कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की मंशा से की जा रही है जिसमें भाजपा कामयाब नहीं होगी.

Balkrishan Singh

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

42 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

45 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago