मॉनसून सत्र: उड़ान 2 के तहत प्रदेश में होगा 6 हेलीपोर्ट का निर्माण

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार से पूछा कि क्या सरकार सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट बनाने की मंशा रखता है। तीन जिला मुख्यालयों में सरकार ने हेलीपोर्ट बना लिया है। सुक्खू ने बताया कि शिमला से चंडीगढ़ तक जाने के लिए टैक्सी में 3 हजार के लगभग किराया देना पड़ता है। अगर हेलीपोर्ट की सुविधा सभी जिला मुख्यालयों में मिल जाती है तो प्रदेश में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी और लोगों की जेब पर भी बोझ नहीं पड़ेगा।

सुक्खू के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में वर्तमान में हैलीपैड बनाये जाने की योजना में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को जोड़े जाने को लेकर काम कर रही है । हिमाचल प्रदेश के 11 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक हैलीपैड नहीं है। जल्द ही सरकार ज़िला स्तर पर हैलीपैड बनाये जाने पर विचार कर रही है।

इसी प्रश्न के अनुपूरक सवाल में अपनी बात जोडते हुए बिलासपुर के नैनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने भी अपने अपने ज़िलों में हैलीपैड बनाये जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हैलीपैड बनाएं जाने की मंशा रखती है। और जहां तक हेलीपोर्ट का सवाल है उसमे उड़ान 2 के तहत 6 जगहों पर हेलीपोर्ट का निर्माण होना है जिसके लिए सरकार काम कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

19 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago