मानसून सत्र: हिमाचल में हेल्थ साईंस यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव पास

<p>विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल शुरू होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2017 का प्रस्ताव सदन में रखा। इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस बिल के समर्थन में विपक्ष भी खड़ा नज़र आया।</p>

<p>नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने भी इस बिल का समर्थन किया और कहा कि विज्ञान विश्वविद्यालय की हिमाचल को जरूरत थी। लेकिन, सरकार ये भी तय करे कि विज्ञान विश्वविद्यालय में फीस का ढांचा सस्ता हो, ताकि गरीब छात्रों को फायदा मिले। जवाब में कौल सिंह ने भरोसा दिया कि इस पर विचार किया जाएगा, यदि सरकार के पास साधन हुए, तो फीस कम की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी भी हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों डॉक्टरों की जरूरत है। विश्वविद्यालय खुलने से हिमाचल के छात्रों और लोगों को फायदा मिलने के साथ मेडिकल के क्षेत्र में भी प्रगति होगी।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चार दिन में छह विधेयक लाए गए, जिनमें एक ही पारित हो पाया है। विधानसभा अध्यक्ष के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

19 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

19 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

19 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago