<p>इटली के वेनिस शहर के मेयर लुइगी ब्रुगनारो एक विवादित आदेश देकर चर्चा में आ गए हैं। मेयर ने आदेश जारी किया है कि शहर के प्रसिद्ध सैंट मार्क्स स्कवॉयर पर किसी ने भी अगर 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाया, तो उसे गोली मार दी जाएगी।</p>
<p>लुइगी ने ये भी कहा, 'हम अपने गार्ड को सतर्क रहने को कहेंगे। यदि कोई भी सेंट मार्क्स स्कवॉयर की तरफ दौड़ते हुए जाएगा और 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाएगा, वे उसे मार गिराएंगे। एक साल पहले मैंने कहा था कि चार चरणों में ऐसा करें, लेकिन अब कहता हूं कि तीन चरणों में ही उन्हें मार गिराएं।'</p>
<p>लुइगी ने आगे कहा, सभी जानते हैं कि 'अल्लाहु अकबर' शब्द अरबी भाषा में अल्लाह की महानता के लिए प्रयोग किया जाता है। लेकिन, पिछले कुछ समय में कई महाद्वीपों में देखा गया है कि आतंकवादी घटनाओं से पहले दहशतगर्द ये शब्द बोलते हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि उन्होंने कोई विवादित आदेश दिया हो। इससे पहले उन्होंने स्कूल में 'होमोसेक्सुअलिटी' पर लिखी एक किताब को बैन कर दिया था।</p>
धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…
धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…
देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…
चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…