बीजेपी राज में बढ़ा नशे का कारोबार, रोक लगाने में सरकार फ़ेल: सुक्खू

<p>नशे के ख़िलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर आरोप लगाया है। सोलन के बद्दी मंच से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार के राज में प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ा है। कई मामलों में नशा तस्करी सामने आई है औऱ बद्दी में तो कई युवा इस नशे की भेंट भी चढ़ चुके हैं। लेकिन, सरकार इस पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह फ़ेल साबित हुई है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनकी अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला था। उन्होंने नशाखोरी रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग उठाई थी। साथ ही कहा था कि कानून बनाने के लिए सरकार विधानसभा में बिल लेकर आए कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करेगी, लेकिन जयराम सरकार नशाखोरी रोकने के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।</p>

<p>उनकी मांग को मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। सरकार विधानसभा में न तो बिल लाई, न ही नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए ठोस कदम उठाए गए। इससे साफ होता है कि नशा कारोबारियों को कहीं न कहीं सरकार की भी शह है। कांग्रेस पार्टी नशाखोरी के एकदम खिलाफ है और पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि प्रदेश का 28 फीसदी युवा आज नशे की चपेट में है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ही नशे के कारण बीते कुछ समय में दस आत्महत्याएं हो चुकी हैं। सरकार नशाखोरी पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम रही है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि सरकार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर जमानत का प्रावधान खत्म होना चाहिए। सरकार यह भी जांच कराए कि किन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के संरक्षण में नशे का कारोबार फलफूल रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

5 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

6 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

7 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

8 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

8 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

8 hours ago