राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी ने हिमाचल की चारों सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

<p>राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी ने 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश की सभी चारों सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि स्वाभिमान पार्टी भारतीय राजनीति के गिरते नैतिक मूल्यों को सुरक्षित रखने और स्वच्छ मुददों को लेकर इस प्रदेश की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।</p>

<p>उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वाभिमान पार्टी की ओर से कांगड़ा से स्वरूप सिंह राणा, शिमला संसदीय सीट से शूरसिंह सिंह और मंडी से करतार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल&nbsp; किया है। जबकि हमीरपुर संसदीय सीट से बहरहाल दो नाम प्रस्तावित हैं , जिनमें हमीरपुर से राजेश राणा और घुमारवीं से जय सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।</p>

<p>उन्होंने बताया कि यह नाम&nbsp; 29 अप्रैल को सुबह तक फाईनल हो जाएंगे। और 29 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर समाज सेवी केपी राणा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के मुददों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago