कांग्रेस की कलह खत्म कर पाएंगे शिंदे?

<p>कांग्रेस आलाकमान ने सुशील कुमार शिंदे को ऐसे समय में प्रदेश कांग्रेस का चार्ज सौंपा है जब विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। ऐसे समय में आलाकमान ने शिंदे पर विश्वास जताया है कि वह कांग्रेस की इस कलह को खत्म कर इसे एकजुट करेंगे। शिंदे पहले भी ऐसी ही गुटबाजी को खत्म करने के लिए हिमाचल का प्रभार संभाला गया था और उन्होंने इसे बखूबी से इसे निभाया था।</p>

<p>गौरतलब रहे कि 1992-93 में शिंदे को हिमाचल का प्रभारी बनाया गया था। उस दौरान कांग्रेस 60 सीटों के साथ तो सत्ता में आ गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए पं. सुखराम, वीरभद्र सिंह और स्व. नारायण चंद पराशर के बीच खूब तनातनी चल रही थी। ऐसे में शिंदे ने अपने राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए इन नेताओं का आपस में समझौता करवाकर वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाया था।</p>

<p>हिमाचल कांग्रेस एक बार फिर 1993 वाले हालात से गुजर रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच चल रहा विवाद तो किसी से छुपा नहीं है। आलाकमान ने भी इन दोनों के दरमियां की दूरियां कम करने की कोशिश की लेकिन ये विवाद थमने की बजाय बढ़ता गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और परिवहन मंत्री जीएस बाली भी कई बार वीरभद्र सिंह सिंह से विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब देखना ये है कि शिंदे इस गुटबाजी को खत्म करके चुनावों में जीत दिला पाएंगे या उनकी कोशिशें भी इस लड़ाई के आगे फेल हो जाती हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

9 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

9 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

12 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

12 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

13 hours ago