जल्द ही नियुक्त होंगी महिला प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष, दिल्ली में हुए इंटरव्यू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लगातार संगटनात्मक बदलाव हो रहे हैं और इसी कड़ी में अब महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की बारी है। मौजूदा समय में सुशीला नेगी जो किन्नौर से हैं प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं लेकिन अधिक सक्रिय नहीं है। जिसके चलते उनको बदलने का निर्णय कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ले लिया है।

हिमाचल प्रदेश से 7 महिलाएं आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुलाई गई थी जिसको लेकर फैसला जल्दी ही आने वाला है।

शिमला से अनीता वर्मा, मंडी से अलखनंदा हांडा, बल्ह से सुमन चौधरी, अर्की से जैनब चंदेल, रामपुर से चंद्रप्रभा नेगी ठियोग से आशा कंवर और कुल्लू से विद्या नेगी साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाई गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशमिता देव ने ये साक्षात्कार लिए हैं और जल्दी ही अगला फैसला आ जाएगा। वहीं, दावेदारों में आशा और अनीता में टक्कर मानी जा रही है। मतलब नया अध्यक्ष या तो शिमला से होगा या ठिओग से होगा। सूत्रों की माने तो ये बदलाव मौजूदा अध्यक्ष सुशीला नेगी की निष्क्रियता के बाद कांग्रेस प्रदेश महिला अध्यक्ष को बदलने का फैसला लिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार ऐतिहासिक रिज मैदान पर चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव…

11 hours ago

पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा, मामला दर्ज कर जांच की शुरू

चौपाल पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पांच युवकों से भारी मात्रा में…

12 hours ago

नाहन के पास जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के श*व, इलाके में फैली सनसनी

हिमाचल में सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि एक साथ युवक व…

13 hours ago

पूरा हिमाचल तेज गर्मी और लू से जल रहा और सुक्खू सरकार अपने चहेतों को कैबिनेट रैंक बांटने में लगी: बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि जहां पूरा हिमाचल…

13 hours ago

पराशर के सरना हुली मेले में पाइन नीडल प्रोडक्ट्स

मंडी। पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित सरना हुली मेले में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं…

15 hours ago

कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी: प्रो.चन्द्र कुमार

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने यहां आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता…

15 hours ago