राहुल की अध्यक्षता में CWC की पहली बैठक, मोदी ब्रिगेड के खिलाफ कांग्रेस की ये है रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की नई कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। रविवार को हुए इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव के संदर्भ में खाका पेश किया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सोनिया गांधी ने सभी दलों से निजी महत्वाक्षाओं को भुलाकर एक प्लेटफॉर्म पर आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए। पीएम मोदी का नाम लिए बैगर सोनिया गांधी ने कहा कि आरएसएस और उसकी विचारधारा से लड़ना है।

जानकारी के मुताबिक कार्यसमिति की बैठक में सभी नेताओं ने मोदी का नाम लेने से परहेज किया। इस दौरान भूपेश बघेल और पीएल पुनिया ने मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाया।

जीत सकते हैं लोकसभा चुनाव 2019

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव जीतने की पूरी संभावना पेश की। उन्होंने कहा कि देश के 12 राज्यों में जो स्थिति है, उसके तहत कांग्रेस 150 सीट अपने दमखम पर जीतने का माद्दा रखती है। बाकी, राज्यों में गठबंधन की जरूरत होगी। इस दौरान चिदंबरम ने दूसरे दलों से गठबंधन का एक प्रेजेंटेशन भी पेश किया।

किसानों की आय दोगुनी करने पर मनमोहन का तंज

अक्सर मौन रहने की आलोचनाओं को झेल चुके पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त जगत के महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार के उस दावे पर सवाल खड़े किए जिसमें वह किसानों की आय दोगुनी करने दावा कर रही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि किसानों की आय तभी दोगुनी हो सकती है, जब कृषि क्षेत्र का विकास दर 14 फीसदी है। जब तक ऐसा नहीं होता है किसी भी सूरत में आय दोगुनी नहीं हो सकती है।

बैठक से नाराज नेताओं की दूरी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कुछ नेताओं की नाराजगी भी देखने को मिली। पिछले दिनों CWC से बाहर हुए कमलनाथ ने अपनी नाराजगी बयानों के जरिए जाहिर की थी। लेकिन, बताया जा रहा है कि अब जनार्दन द्विवेदी और दिग्विजय सिंह ने बैठक से दूरी बना ली। इन नेताओं को कार्यसमिति की बैठक में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। मगर बताया जा रहा है कि कार्यसमिति के पर्मानेंट मेंबर से हटाए जाने से ये लोग नाराज हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों 51 सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया था जिसमें 23 सदस्य, 18 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर कर दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago