पॉलिटिक्स

भाजपा सरकार में नहीं हुआ कोई विकास, बढ़ती बेरोजगारी से लोग परेशान: अनीता वर्मा

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। अनीता वर्मा ने डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लोग केन्द्र और राज्य सरकार से उब चुके हैं। आज महंगाई के बढ़ने से लोग परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में विकास के नाम पर कोई काम तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ा इंजन छोटे इंजन को काम नहीं करने पर हांफने लगा है और इसी साल सरकार का इंजन बंद हो जाएगा।

अनीता वर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हमीरपुर दौरे के दौरान दो दिनों तक सर्किट हाउस में बैठकर आराम करने पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दो दिनों तक कोई विकास की चर्चा न करके केवल भाषण देने तक ही सीमित रह गए।

अनीता वर्मा ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों के बाद डीजल और पेट्रोल के दाम फिर से बढ़ जाएंगे जिससे आम जनता का जीवन जीना दूभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह के समय में राशन के डिपुओं में मिल रहे राशन का भी आज बुरा हाल है और गृहणियां भी बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर काम किया जा रहा है और हर बूथ में जाकर सदस्यता अभियान को पूरा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि वर्तमान सरकार से लोग दुखी होकर ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस की सदस्यता अभियान में जुड़ रहें है।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago