जयराम सरकार के बजट में नहीं कोई धार, हर वर्ग की हुई अनदेख़ी: सुक्खू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है। सुक्खू ने कहा कि हमने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पत्रकारों, कमर्चारियों और जनता की मांगे रखी थी और सरकार को संकेत दिया था कि ये वर्ग अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। लेकिन बजट में आज जो 3 घंटे का भाषण दिया गया वो एक रूटीन भाषण रहा। जो पुरानी योजनाएं चली थी उन्हीं योजनाओं को अमलीजामा पहुंचाने का प्रयास किया गया है और वह भी आधी अधूरी रहीं।

सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी वर्ग प्रदेश के विकास में रीढ़ की हड्डी साबित हुआ है और उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन बजट में कर्मचारियों के लिए कोई खास घोषणा नहीं की गई। पत्रकार जो लोकतंत्र का चौथा सतंभ हैं उनके लिए भी कोई पेंशन की घोषणा नहीं हुई। सिर्फ मंडल स्तर पर पत्रकारों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है।

मजदूरों को दिहाड़ी बढ़ाई तो गई लेकिन काफी कम है।  प्रदेश के विकास की बात करें तो नेशनल हाईवे के लिए कुछ नहीं कहा गया। जल शक्ति मंत्रालय में सिर्फ 1 लाख नल लगाने की बात की गई है। बजट में बेरोजगारों के लिए कोई रोजगार नीति नहीं बनाई गई। सरकार को बेरोजगारी को दूर करने के लिए नई नीति बनानी चाहिए थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बजट सिर्फ आंकड़ों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसका कोई दूरदर्शी परिणाम नजर नहीं आ रहा।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

57 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago