पॉलिटिक्स

कांग्रेस में नहीं कोई गुटबाजी, तीन सालों में एक सशक्त पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस: राठौर

कांग्रेस प्रदेश में एक सशक्त पार्टी के रूप मे उभर कर सामने आई है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में मुख्य पार्टी होगी। ये बात आज शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के अवसर पर कही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आज शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राठौर ने कहा कि पिछले तीन साल में उन्होंने हरसंभव प्रयास किए कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय बनाया जाए परिणामस्वरूप आज कांग्रेस एक सशक्त पार्टी बनकर उभरी है जिससे हिमाचल में हुए नगर निगम और उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस को ये बात अभी भी समझनी है कि भाजपा आहत जरूर हुई मगर अभी भी कांग्रेस के लिए एक चुनौती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में आज कोई भी गुटबाजी नहीं है और आने वाले समय में भी कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढेगी और प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हाईकमान अगर उन्हें टिकट देती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago