पॉलिटिक्स

डिपुओं में बढ़ी तेल की क़ीमतें, जनता की जेब में डाका डाल रही सरकार: GS बाली

प्रदेश के डिपुओं में बढ़ी तेल की क़ीमतों और मंहगाई पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा कि ‘केंद्र सरकार ने आम जनता को महंगाई से त्रस्त करने के लिए पेट्रोलियम तेल पकड़ा है तो हिमाचल सरकार ने खाद्यान तेल। रिजर्व बैंक से पैसा लेना और महंगे तेल के पीछे विकास करवाने के लॉजिक बताना दिखाता है कि सरकार ने आय के हर साधन धंधों को चोपट कर दिया है। और अब आम जनता की जेब में हाथ डालकर पैसा निकलवाने की जगह कोई चारा इस सरकार के पास नहीं बचा है।’

बता दें कि देश प्रदेश में महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि आम आदमी को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। एक तरफ जहां रसोई गैसे से लेकर डिपुओं में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कोरोना काल में लोग पहले ही बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं तो वहीं अब दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।

हालांकि विपक्षी दल समय समय पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आवाज उठाते रहते हैं बावजूद इसके सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। अब प्रदेश के डिपुओं में मिलने वाला खाद्य तेल 14 रुपये महंगा हो गया है। बताया जा रहा है कि सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के टेंडर में खाद्य तेल की दर 163 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 177 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुई है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 18.50 लाख कार्ड धारकों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

6 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

6 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

6 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

6 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

6 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

6 hours ago