कांग्रेस के भ्रष्टाचार से स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा भी दुखी: मंगल पांडेय

<p>कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों&nbsp;और आनंद शर्मा के आरोपों पर शिमला में बीजेपी प्रभारी मंगल पांडेय ने पलटवार किया। पांडेय ने कहा कि देश में कांग्रेस का भ्रष्टाचार इतना बड़ा है कि स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देखकर दुखी होती होगी। उन्होंने कहा कि&nbsp;जहां राहुल गांधी को हिमाचल सरकार के विकास कार्यों पर बात करनी चाहिए थी लेकिन, उनके भाषण में गुजरात का नाम अधिक आया। यानी कि हिमाचल में भी गुजरात का भूत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। य़ही वजह है कि उनको हिमाचल का भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया। क्योंकि&nbsp;सीएम सहित सारा परिवार भ्रष्टाचार के आरोप में&nbsp;जमानत पर है। &nbsp;</p>

<p>पांडेय ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में 88 दिनों में बीजेपी ने 24634 सभाएं आयोजित की हैं। जिनमें बीजेपी ने हर मुददे को जनता तक पहुंचाने का काम किया।&nbsp;दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं के अंदर जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं हुई। पूरी कांग्रेस पार्टी शिमला कांग्रेस कार्यालय तक ही सिमट गई। आज जब राहुल गांधी प्रचार करने पहुंचे तो कांग्रेस की रही सही कसर भी निकल गई। &nbsp;</p>

<p>कांग्रेस के नोटबंदी के&nbsp;आरोप पर मंगल पांडेय ने कहा कि साल के अंदर देश की जनता ने नोटबंदी पर अपार जनसमर्थन दिया है। कांग्रेस को तकलीफ़ इसलिए है क्योंकि नोटबंदी से यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले का कालाधन बाहर निकल कर आया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago