पॉलिटिक्स

उपचुनाव में किन चेहरों पर दांव खेलेगी कांग्रेस ? 2 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश में उपचुनावों की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने इन उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इसको लेकर दोनी ही पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया कि 2 अक्टूबर को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। चर्चा के बाद संभावित प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय हाइकमान के पास अंतिम फैसले के लिए भेज दिए जाएंगे।

वहीं, राठौर ने चुनाव आयोग से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने को कहा है। इस संदर्भ में उन्होंने एक पत्र चुनाव आयोग को लिखा भी है। राठौर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में इन उपचुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का अंदेशा जताया है। राठौर ने कहा कि सरकार इन चुनावों में जीत के लिए लोगों को प्रलोभन देने और चुनावों को प्रभावित करने के लिए लोगों में कोई भय या किसी भी प्रकार का सरकारी दबाव बना सकती है। इसलिए इस पर कड़ी नज़र रखी जानी चाहिए।

राठौर ने कहा कि सरकारी अधिकारियों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना होगा कि लोगों में चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार का भय, या अधिकारियों पर कोई दबाव सरकार का न हो। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव वाले क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। सत्ता पक्ष लोगों को प्रलोभन देने में जुट गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से प्रदेश में लगे सरकारी होल्डिंग और मंत्रियों के दौरे सरकारी तौर पर तुरंत बंद करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह दायित्व है कि देश प्रदेश में लोकतंत्र के इस पर्व की निष्पक्षता बनी रहें।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

14 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

14 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

14 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

14 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

16 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

17 hours ago