<p>हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। जल्दबाज़ी में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सिर्फ चार मंत्री विद्या स्टोक्स, प्रकाश चौधरी, धनीराम शांडिल और मुकेश अग्निहोत्री मौजूद हैं। जबकि, कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा गैरहाज़िर हैं।<br />
<br />
सूचना है कि हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे केएस तोमर को हिमाचल मानव अधिकार आयोग का सदस्य बनाने को लेकर भी कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। ये भी आज की कैबिनेट का मुख्य एजेंडा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में 15 से 20 मुद्दों पर चर्चा होने की खबर है। कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों को 4-9-14 की सौगात मिल सकती है। इसके अलावा वीरभद्र सरकार मतदाताओं को लुभाने के लिए कई अहम फैसले ले सकती है।</p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…