कोरोना काल में भी राजनीति कर रहा विपक्ष, सरकार कोरोना से निपटने के लिए कर रही बेहतर काम: रणधीर शर्मा

<p>भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर कोरोना काल में भी राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल साबित हुई है। विपक्ष को सत्ता पक्ष पर आरोप लगाने का पूर्ण अधिकार है पर आरोप तथ्यों के साथ होने चाहिए। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तथ्य हिना बयानबाजी के आधार पर प्रदेश की जनता और कोरोना से संक्रमित लोगों में भय का वातावरण पैदा कर दिया है, कभी कांग्रेसी स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थ वर्कर की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करती हैं। कांग्रेस की इन प्रमाणहीन टिप्पणियों से प्रदेश में डर का वातावरण पैदा हुआ है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि ऐसे समय मे हम सब को राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने चाहिए। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस महामारी के समय भी कांग्रेस के लिए राजनीति ही सब कुछ है। आज भी कांग्रेस के नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं और जिस प्रकार से कांग्रेस में पोस्टर फाड़े गए वो इसका प्रमाण है। कुछ लोग जो कांग्रेस में सकारात्मक राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है यह उनका अमानवीय दृष्टिकोण दिखता है।&nbsp;</p>

<p>भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार, समाज व कोरोना योद्धाओं की अथक प्रयासों से आज प्रदेश का रॉवरी रेट 83% पहुंच गया है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास भी सराहनिय हैं। जिस प्रकार से वह जिला मुख्यालय से स्वयं फीडबैक लेकर कार्य कर रहे हैं और उसके अनुसार विभाग को आदेश दे रहे हैं। आज हिमाचल प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है और कई जगह तो ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी इस महामारी से लड़ने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

28 seconds ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

20 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

23 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

32 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

4 hours ago