सदन में कोरम पूरा न होने पर विपक्ष ने जताया ऐतराज, सत्तापक्ष पर सदन की मर्यादाओं को आहत करने के लगाए आरोप

प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन भोजनावकाश के बाद सदन में कोरम पूरा न होने पर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया और सदन से बाहर आ गए। विपक्ष ने सत्तापक्ष पर सदन की मर्यादाओं और परंपराओं को आहत करने के आरोप लगाए। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार सदन की कार्यवाही को लेकर गम्भीर नहीं है। सदन में बजट पर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है और सत्तापक्ष सदन से गायब है।

सदन में कोरम पूरा न होने पर विपक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई और सदन से बाहर आ गए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा सदन में कोरम पूरा करना सत्तापक्ष का दायित्व होता है । सत्तापक्ष ने सदन की मर्यादा और नियमों की अहवेलना की है। जिसका विपक्ष विरोध करता है। हालांकि बाद में कोरम पूरा होने पर विपक्ष के विधायक सदन में लौट गए।

विपक्ष के सदन से बाहर आने को लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए छोटी छोटी बातों को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष सदन में अपनी भूमिका निभाने में विफल साबित हो रहा है। विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में नहीं उठा पा रहा है। दरअसल सत्तापक्ष के विधायक और मंत्री इंदु गोस्वामी के राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने में व्यस्त थे जिस वजह से विधायक सदन में समय पर नहीं पहुंच पाए।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

14 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

15 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

15 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

15 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

15 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

15 hours ago