पॉलिटिक्स

CM के उड़नखटोले पर विपक्ष का निशाना, राठौर बोले- हेलीकॉप्टर नया या पुराना हो जांच

हिमाचल प्रदेश सरकार का 5.10 लाख प्रति घंटा किराए पर रूस से लिया गया नया हेलीकॉप्टर समय से पहले ही हांफ गया है। यह हेलीकॉप्टर बार बार खराब हो रहा है। इस पर विपक्ष ने भी सरकार पर फिर से निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार जनता के पैसे की फिजूलखर्ची कर रही है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह नया हेलीकॉप्टर है या पुराना इसकी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार उधारी पर चल रही है ऐसे में नये हेलीकॉप्टर की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार को नए हेलीकॉप्टर का जनून चढ़ा था लेकिन इसका बार बार खराब होना जनता के पैसे की बर्बादी है। इसकी जांच होनी चाहिये कि यह नया है या पुराना। अगर नया है तो खराब क्यों हो रहा? उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी जांच करवाकर जनता को सारी स्थिति से अवगत करवाना चाहिए।

वहीं, आईजीएमसी लंगर विवाद पर राठौर ने कहा कि एक व्यक्ति बरसों से लोगों के सहयोग से समाज सेवा कर रहा है उस पर राजनीति करना उचित नहीं है। यह संस्था सरकार से कोई सहायता नहीं ले रही है। मामले को जानबूझकर राई का पहाड़ बनाकर राजनीति की जा रही है। समाज सेवा करने के लिए सरकार को परमिशन देनी चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

6 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

8 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

8 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

12 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

12 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

12 hours ago