‘कांग्रेस के लिए OROP का मतलब है कि ‘Only Rahul-Only Priyanka”

ऊना मंच से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला। हाल ही में प्रियंका के कांग्रेस में शामिल होने पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने तो अपने वादे अनुसार वन रैंक-वन पेंशन (OROP) दिया, लेकिन कांग्रेस के लिए सिर्फ OROP का मतलब है 'Only Rahul-Only Priyanka.'

आज कांग्रेस के वे लोग देश के प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं, जो खुद ज़मानत पर छूटकर बाहर निकले हैं। मां और बेटे (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) पर 650 करोड़ का घोटाला है और जनता भी इसे अच्छे से जानती है। राफ़ेल सौदे पर कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ औऱ रक्षा मंत्री संसद में बकायदा इसकी सफ़ाई भी दे चुकी हैं। इसके बावजूद भी इस मुद्दे को जानबूझ कर उछाला जा रहा है, जिससे कांग्रेस की बौख़लाहट साफ़ नज़र आ रही है।

शाह ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि आज के दौर पर कांग्रेस मजबूर और डीलर सरकार बनकर रह गई है। क्या आपको मजबूर और डीलिंग करने वाली सरकार चाहिए क्या…?? केंद्र सरकार मजबूत सरकार के तौर पर काम कर रही है और मोदी देश-विदेश में सबसे मजबूत इंसान बनकर उभरें हैं। एक बार फिर आप देश में मजबूत सरकार बनाएं, जो पाकिस्तान के दांत खट्टे कर सके।

लोकसभा चुनाव पर बोले शाह

चुनावों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि हमें हिमाचल में चारों सीटें नहीं चाहिए। सिर्फ प्रदेश बीजेपी से इतना चाहिए कि यहां से एक आंधी खड़ी करें जो देश भर में कांग्रेस का सफ़ाया कर दे। कश्मीर से लेकर दिल्ली तक और बाकी राज्यों में सिर्फ मजबूत पार्टी का नाम हो। आज देश में बीजेपी की 16 सरकारें हैं और 11 करोड़ कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। ये सभी पार्टी की मजबूती के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। सोनिया गांधी 55 सोलों से राज कर रहीं हैं लेकिन उन्होंने गरीबों को एक बार भी गैस कनेक्शन नहीं दिए जबकि मौदी सरकार ने 5 सोलों में ही लाखों गरीबों को फ्री गैस कनेक्शन दिए हैं।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

1 hour ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

2 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

2 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

2 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

17 hours ago