पवन काजल ने नगरोटा में कई नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, जीएस बाली भी रहे साथ

<p>कांगड़ा चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पवन काजल के साथ पूर्व मंत्री जीएस बाली और AICC के सदस्य औऱ प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह बाली औऱ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह भी थे।</p>

<p>इस दौरान सभी जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। पवन काजल ने नगोरटा विधानसभा के बड़ोह, समलोटी, मलां, रजियाना 53 मील औऱ नगरोटा शहर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान पवन काजल, जीएस बाली औऱ रघुवीर सिंह बाली ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। सभी वक्ताओं ने जनता को ये बताने की कोशिश की, जनता कांग्रेस को क्यों वोट दें।</p>

<p>नगरोटा औऱ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान कितना काम हुआ। पवन काजल ने विशेष तौर पर नगरोटा कि जनता को ये बताने की कोशिश की, जीएस बाली ने कैसे नगरोटा विधानसभा की सूरत बदल दी। काजल ने कहा कि जीएस बाली नगरोटा नहीं, हिमाचल प्रदेश के नेता हैं।</p>

<p>इस दौरान सभी कार्यकर्तां ने पवन काजाल को ये भरोसा दिया कि उन्होंने सबसे ज्यादा लीड नगरोटा से मिलेगा और इसके लिये कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस के विचारधारा को पहुंचायेंगे। इन कार्यकर्म के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी नजर आयी, जो कांग्रेस प्रत्याशी के लिये उत्साहवर्धक हो सकती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

35 mins ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

1 hour ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

2 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

6 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

6 hours ago