पॉलिटिक्स

‘कांग्रेस की नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं पुलिस कर्मचारी’

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत हंगामे के साथ हुई है। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्वाइंड ऑफ आर्डर के तहत पुलिस जवानों में असंतोष को लेकर चर्चा की मांग की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की इस मांग को अस्वीकार कर दिया। इससे गुस्साए विपक्ष ने सदन के अंदर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। हालांकि विपक्ष के विरोध के बीच प्रश्नकाल चलता रहा। इस बात से गुस्साए विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

उधर, विपक्ष के आरोपों पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने सफाई देते हुए पुलिस कर्मियों के साथ हो रहे इस अन्याय के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही 2015 में अधिसूचना जारी कर पुलिस को बांड के तहत 8 साल तक अनुबंध पर लाया था। अब कांग्रेस अपनी गलतियों का ठीकरा बीजेपी सरकार पर फोड़ रही है और सदन से वाकआउट कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में पुलिस जवानों के लिए भर्ती के बाद आठ साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही वितीय लाभ जारी किए जा सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago