पॉलिटिक्स

प्रतिभा सिंह ने उठाए CBI की निष्पक्षता पर सवाल, कहा- ये सब केंद्र सरकार के अधीन हैं

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती मामले में सरकार और प्रशासन की विफलता की आलोचना करते हुए कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामलें की जांच तुरंत पूरी कर इसके असली गुनहगारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि इस घटना से प्रदेश की स्वच्छ छवि पर दाग लगा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देने आई प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में देश प्रदेश बड़ी विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा के नेता कभी कोई बात नहीं करते। गैस सिलेंडर के दाम मनमर्जी से बढ़ाये जा रहें है। लोगों को बढ़ती महंगाई से कोई भी राहत नहीं दी जा रही है। प्रतिभा सिंह ने पेपर लीक मामलें की सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब केंद्र की भाजपा सरकार के अधीन है। इस मामले की जांच किसी सिटिंग जज से करवाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डीजीपी को क्लीन चिट देना मामले को रफा दफा करने की कोशिश लगती है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

2 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

2 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

2 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

2 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

17 hours ago

धर्मशाला: 18 को धौलाधार कॉलोनी में बिजली बंद

धर्मशाला, 16 मई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने बताया कि 18 मई, 2024 (शनिवार)…

17 hours ago