कांग्रेस पहले समझदारी दिखाती, तो और मुद्दों पर भी होती चर्चा: धूमल

विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी शुक्रवार को खत्म हो गया। सत्र के चारों दिन विपक्ष ने खूब हंगामा किया आखिर में संसदीय कार्यमंत्री के आग्रह के बाद चर्चा हो पाई। सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद बीजेपी-कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों को सदन की कार्यवाही की जानकारी दी।

नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि बीजेपी गुड़िया और होशियार सिंह मामले पर चर्चा करना चाहती थी, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अंतिम दिन जो समझदारी दिखाई अगर वही पहले भी दिखाते तो शायद और मामलों पर भी चर्चा हो पाती। धूमल ने कहा कि सदन में हिमाचल में साईंस यूनिवर्सिटी खुलने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पास हुआ है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सत्र का अंतिम शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि सदन में अंतिम दिन महत्वपूर्ण बिल पास किया गया। इसमें मेडिकल यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके अलावा हमीरपुर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी खुल रही है, जिसका नाम डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल यूनिवर्सिटी है, जिससे हिमाचल के लोगों को काफी फायदा होगा।

विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार

वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है और जनता के बीच है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस चुनाव जीतकर फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago