ऋषि चार्वाक की ‘सुख से जियो’ वाली नीति फॉलो करते हैं CM: धूमल

<p>प्रदेश सरकार के 700 करोड़ के कर्ज लेने के फैसले पर चुटकी लेते हुए नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ऋषि चार्वाक की तरह हैं। क्योंकि, वीरभद्र सिंह भी ऋषि चार्वाक की तरह नीति में विश्वास करते हैं कि जब तक जियो सुख से जियो, ऋण लेकर घी पियो। चार्वाक का मानना था कि पुनर्जन्म नहीं होता, इसलिए इसी जन्म में ही पूरा सुख भोग लो। इसी तरह वीरभद्र जानते हैं कि कांग्रेस चुनाव में हार जाएगी और सरकार नहीं बन पाएगी। इसलिए मुख्यमंत्री प्रदेश को कर्ज में डुबोने पर तुले हैं।</p>

<p>दिल्ली में सोमवार को होने जा रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में रवाना होने से पहले धूमल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को 1 हजार करोड़ दिए, जिसका प्रदेश सरकार कोई उपयोग नहीं कर पाई। हजारों करोड़ रुपए का कर्ज प्रदेश पर चढ़ गया है और अब सरकार 700 करोड़ और कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर इतना कर्ज किसलिए लिया जा रहा है औऱ कहां पर इसी यूज किया जा रहा है।</p>

<p>प्रदेश में विधानसभा चुनाव के टिकट आवंटन को लेकर धूमल ने कहा कि हाईकमान ने अपने स्तर पर सर्वेक्षण किया है औऱ इस बार जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट मिलेगा। टिकट को लेकर कोई सिफारिश नहीं चलेगी। हाईकमान प्रदेश नेतृत्व से बात कर जल्द इस पर निर्णय लेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

3 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

3 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

3 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

21 hours ago