चुनाव आते ही क्यों आई सरकार को बेरोजगारों की याद: धूमल

<p>नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने रोजगार के मुद्दे पर वीरभद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में प्रदेश सरकार बेरोजगारों को कोई रोजगार नहीं दे पाई। लेकिन, अब चुनाव आते ही नौकरियों की लुभावनी घोषणाएं कर रही है। 2003 में भी हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने का वायदा किया था, जो कभी पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार बेरोजगारी दूर करने और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रति गंभीर होती, तो सत्ता में आते ही इस दिशा में कोई प्रयास करती।</p>

<p>साढ़े चार साल तक कितने ही शिक्षण संस्थान बिना फैकल्टी के चल रहे हैं। छात्रों को कितनी मुसीबतों का सामना करने पड़ा है। बिना फैकल्टी के कॉलेजों में रूसा लागू कर छात्रों का भविष्य अंधकारमय कर दिया गया। इस दौरान प्रदेश भर में शुद्ध पेयजल हर गांव हर क्षेत्र में पहुंचाने में सरकार विफल रही। कांग्रेस बताए सरकार का कार्यकाल खत्म होने पर ही क्यों इन खाली पदों को भरने की याद आई।</p>

<p>धूमल ने प्रदेश में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की कवायद जोर-शोर से चली है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिलाएं और मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस के नेता अधिकारियों को धमकाने का काम कर रहे हैं। धूमल ने प्रदेश भर के अधिकारियों से अपील की है की वह निष्पक्ष होकर सही काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों का हिसाब जनता चुनावों में चुकता करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

30 mins ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

32 mins ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

34 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

36 mins ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

38 mins ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

18 hours ago