Follow Us:

प्रियंका गांधी का मोदी पर हमला, बोलीं- मैंने इनसे बड़ा कायर PM आज तक नहीं देखा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रियंका गांधी ने प्रतापगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर वार किया है। उन्होंने कहा कि मैनें इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा है। राजनैतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति हो। लेकिन, ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपका जवाब देना नहीं जानते।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी प्रतापगढ़ में काग्रेंस प्रत्याशी रत्ना सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचीं थीं। यहां रत्ना सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संगम लाल गुप्ता और बसपा के अशोक कुमार त्रिपाठी से है। रत्ना सिंह पहले भी कांग्रेस के टिकट पर प्रतापगढ़ से सांसद रह चुकी हैं।