<p style=”text-align:justify”>इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रुप देने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 28 फरवरी को अहमदाबाद में होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार इस बैठक में शामिल होंगी। पहले यह बैठक 26 फरवरी को तय की गई थी लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाब किया गया। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी।</p>
<p style=”text-align:justify”>चुनाव से ठीक पहले गुजरात में सीडब्लूसी की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात से हैं। बैठक से पहले साबरमती आश्रम में सर्वधर्म सभा आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में लंबे समय के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो रही है। इससे पहले 1960 में सीडब्लूसी की बैठक हुई थी।</p>
<p style=”text-align:justify”>कांग्रेस अध्यक्ष के तौर राहुल गांधी के जिम्मेदारी संभालने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की यह चौथी बैठक होगी और लगातार दिल्ली से बाहर होने वाली दूसरी बैठक है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…