हिमाचल में चौका लगाने के लिए ग्राउंड पर उतरेंगे राहुल, 3 जगहों पर करेंगे रैली

<p>कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनावों फ़तह करने के लिए खुद मैदान में उतरेंगे। कई राज्यों में राहुल गांधी खुद चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं और इसी कड़ी में उनका हिमाचल दौरा भी लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी हिमाचल में 3 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करने वाले हैं और खुद जनता की नब्ज़ टटोलने वाले हैं।</p>

<p>लिहाज़ा, उनके हिमाचल दौरे की तारीख़ तय तो नहीं हुई। लेकिन फ़रवरी माह के आख़िर से और मार्च माह के शुरुआती हफ्तों में राहुल गांधी हिमाचल में इन रैलियों के जरिये जीत की हुंकार भर सकते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय कांग्रेस के कई नामी चेहरे और वरिष्ठ नेता भी हिमाचल में प्रचार के लिए आ सकते हैं। ये रैलियां शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं।</p>

<p>इस बार हिमाचल में कांग्रेस प्रचार कमेटी के कमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के हाथों में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान कई बड़ी हस्तियां हिमाचल में दौरा करेंगी। इस दौरान कई दिग्गज़ और स्टार प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रैलियां, सभा या रोड-शो करते नज़र आएंगे। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचार कौन-कौन होंगे। लेकिन ये तय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल में 3 रैलियां करेंगे और हिमाचल में चौका लगाएंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

4 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

4 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

4 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

4 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

4 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago