राहुल गांधी को हार और जनता के सवालों का डर सता रहा: शाहनवाज

<p>बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज शिमला में कहा कि बीजेपी की जनसभाओं में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिससे ये कहा जा सकता है कि हिमाचल में बीजेपी की तीन चौथाई सरकार बन गई है। हुसैन ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह देश में जगह-जगह जाकर बीजेपी से सवाल पूछते हैं फिर हिमाचल में क्यों नहीं दिख रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिमाचल में कांग्रेस की हार और जनता के सवालों का डर सता रहा है। इसलिए वह हिमाचल में नहीं दिख रहे हैं। हुसैन ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस से पिछले पांच साल के वायदे तो पूरे हुए नहीं अब नए झूठे वायदे करके वह क्या साबित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं केवल ठगती आई है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल में सिर्फ कांग्रेस नेताओं का विकास हुआ है, जबकि प्रदेश पिछड़ता चला गया। सुरेजवाल के अर्थव्यवस्था और जीएसटी के सवाल के जबाव में हुसैन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ है। जिसका ईनाम भी मिला है, जीएसटी&nbsp; कांग्रेस की सहमति से ही देश में शुरू किया गया है।</p>

<p>फिर भी इसमें कुछ कमियां है तो प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनको दूर किया जायेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद पर कांग्रेस नेता अकसर सवाल उठाते रहे हैं। अब उनको ये कहना जरूरी हो गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है और आतंकवाद को मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

14 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

20 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago