राहुल गांधी का हिमाचल दौरा तय, 7 मार्च को कांगड़ा में हो सकती है रैली

<p>लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का हिमाचल का पहला दौरा तय हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि 7 मार्च को राहुल गांधी हिमाचल में रैली कर सकते हैं। हालांकि अभी रैली स्थल का चयन होना बाकी है, लेकिन संभावनाएं हैं कि यह चुनावी रैली कांगड़ा में किसी स्थान पर हो सकती है।</p>

<p>महासचिव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बीजेपी को चारों सीटों में मात देगी। रैली से पहले हिमाचल कांग्रेस की जनरल हाऊस शिमला में 25 फरवरी को होगा। जिसमें बड़े नेताओं सहित 1 हजार के करीब कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद शिमला में ही एक रैली निकालने की भी योजना है।</p>

<p>राहुल गांधी के हिमाचल दौरे की पुष्टि करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि रैली के जरिए राहुल गांधी युवाओं में जोश भरेंगे। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। लोकसभा चुनाव की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की संभावनाओं के बीच राजनीतिक दलों ने चुनावी रैलियों में तेजी ला दी है। हिमाचल में बीजेपी ने पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभाएं करवा दी हैं। वहीं, अब कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का हिमाचल दौरा भी तय हो गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

11 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

11 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

11 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

11 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

11 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

13 hours ago