पॉलिटिक्स

राजन सुशांत की केजरीवाल और भगवंत मान को दो टूक, कहा- हिमाचल का हिस्सा साथ लेकर आएं

6 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल के मंडी में रोड़ शो कर चुनावी ताल ठोकने आ रहे हैं। इससे पहले ही पूर्व सांसद एवं हिमाचल में आप के अध्यक्ष रहे डॉ. राजन सुशांत ने दोनों मुख्यमंत्रियों को मंडी आने पर हिमाचल के हिस्सा लाने की मांग उठा दी है।

सुशांत ने दो टूक कह दिया है कि मंडी में दोनों नेताओं का स्वागत है लेकिन वह अपने साथ हिमाचल की बिजली पानी का हिस्सा भी साथ लेकर आएं। बीबीएमबी से हिमाचल के 15 हज़ार करोड़ का हिस्सा और शानन प्रोजेक्ट का करोड़ों का हिस्सा लेकर आएं अन्यथा कोई प्रतिक्रिया हो सकती है।

उन्होंने भगवंत मान से खलिस्तान और भिंडरावाले को लेकर में सतर्क रहने की सलाह दी। सुशांत ने कहा कि हिमाचल में खालिस्तान नहीं चलेगा। पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों को रोका जा रहा है। सौहार्द माहौल को हवा देने की कोशिश न करें अन्यथा बॉर्डर में प्रतिक्रिया हो सकती है। हिमाचल के लोग देशभक्त हैं। वह टकराव नहीं चाहते । इसलिए इस तरह की धमकियों पर पंजाब के मुख्यमंत्री ध्यान दें ताकि माहौल न बिगड़े। राजन सुशांत ने इसके अलावा मांगो को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

2 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

3 hours ago