राजीव शुक्ला पहुंचे देवेन्द्र जग्गी के घर, धर्मशाला की सियासत में बढ़ी सुगबुगाहट

<p>2022 के विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए कांग्रेस अभी से ही पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, छोटे नेताओं से लेकर बड़े नेताओं को एकसाथ करना राष्ट्रीय कांग्रेस और प्रदेश के लिए लगाए प्रभारियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला धर्मशाला कांग्रेस के दूसरे धड़े के कहे जाने वाले देवेंद्र जग्गी के घर पहुंचे। काफी वक़्त शुक्ला के साथ देवेंद्र जग्गी की बातचीत हुई जिसके बाद वे वापस लौट गए।</p>

<p>देवेंद्र जग्गी के घर जाने से पहले राजीव शुक्ला ने सुधीर शर्मा के घर जाकर भी उनसे मुलाक़ात की थी। ऐसे में धर्मशाला कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में अब लगाम लगने की उम्मीद बनी है। वहीं, राजीव शुक्ला का देवेंद्र जग्गी के घर का दौरा उनका कद भी बढ़ा गया है जो आगामी दिनों के लिए उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।</p>

<p>आपको बता दें कि अप्रैल माह में हुए निगम चुनाव के दौरान धर्मशाला से कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी ने सरेआम सुधीर के दिए हुए कैंडिडेट न देने की बात कही थी। इससे पहले भी कई दफा देवेंद्र जग्गी उनके खिलाफ और अलग होकर चलने की बात कह चुके हैं। हालांकि उन्होंने पार्टी से अलग होने को नहीं कहा, लेकिन सुधीर शर्मा से अलग होकर &nbsp;और अपने समर्थित नेताओं के साथ चलने की बात कई दफा कही है। यहां तक कि इसका ख़ामियाजा भी धर्मशाला निगम चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

2 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

9 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

17 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

8 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

8 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

8 hours ago