हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर पंहुची रजनी पाटिल, चंबा के लिए हुईं रवाना

<p>कांग्रेस को गियरअप करने के लिए अपने तीसरे दौरे पर हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटील हिमाचल&zwnj; पहुंच गई हैं। गुरुवार सुबह पठानकोट रेलवे स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सूक्खू, पूर्व विधायक नूरपुर अजय महाजन, जिला अध्यक्ष रीता गुलेरिया, जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह मालटू, प्रदेश सचिव चेतन चम्बियाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रजनी पाटील का जोरदार स्वागत किया।</p>

<p>चंबा रवाना होने से पहले नूरपुर के राजा के बाग में रजनी पाटील ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल का उनका यह तीसरा दौरा है और प्रदेश में कांग्रेस एक जुट है। न तो कोई गुट है, सब मिलजुलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी सभी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। अजय महाजन के होटल में कुछ देर रुकने के बाद चंबा के लिए रवाना हो गईं। चंबा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगी।</p>

<p>गौरतलव कि दूसरे चरण में सात दिन तक हिमाचल का दौरा कर चुकीं रजनी पाटील अब तीसरे चरण में हिमाचल के 3 जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। पाटील 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वे आज चंबा, 10 को हमीरपुर और 11 अगस्त को ऊना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।</p>

<p>इस दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति भी तैयार की जाएगी। रजनी पाटील अपने तीसरे चरण में तीन जिलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जहां कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटील का यह दौरा महत्वपूर्ण है वहीं कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के मद्देनजर भी प्रदेश प्रभारी का दौरान अहम माना जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

6 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

7 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

7 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

8 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

10 hours ago