राठौर ने कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा- सत्तारूढ़ BJP को निरंकुश होने से रोकना है

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि उन्हें बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर आम लोगों के बीच उतरना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय मुद्दों को लोगों के बीच और मीडिया में प्रमुखता से उठाना होगा। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया पैनलिस्ट और पार्टी प्रवक्ताओं की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि उन्हें हार से निराश होने की कोई जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को निरकुंश होने से हमें रोकना है। बीजेपी के हर जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करते हुए और उसे प्रमुखता से लोगों के बीच भी ले जाना है और मीडिया के द्वारा प्रचारित भी करना है।</p>

<p>राठौर ने कहा कि हाल ही के चुनावों में पार्टी की कहीं न कहीं बूथ स्तर पर कमजोरी और कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार में कोई कमी रही है। इसे हमे दूर करना है। हमें इसे मजबूती प्रदान करने के लिये नई रणनीति से लोगों के बीच उतरना हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट हो कर आगे बढ़ना है। जल्द ही प्रदेश में दो विधानसभा उपचुनाव होने हैं इसके लिए हमें अभी से मैदान में उतरना हैं। पार्टी को इन चुनावों में हमे जीत हासिल करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना हैं।</p>

<p>इससे पूर्व पिछले कल बंजार में हुई भीषण बस दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और इस हादसे में&nbsp; घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3123).jpeg” style=”height:1280px; width:939px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago