राठौर ने प्रदेश में हो रहे फर्जीवाड़े पर जताई चिंता, दोषी विश्वविद्यालयों की मान्यता रद्द करने की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में चल रहे शिक्षा, नोकरी और ट्रांसफर के फर्जीवाड़े पर चिंता व्यक्त की है। राठौर ने कहा कि ऐसे मामलों के सामने आने से प्रदेश की स्वछ छवि को दाग लग रहा है। सरकार को इस दिशा में तुरंत सख्त कदम उठाने की जरूरत है। राठौर ने प्रदेश में चल रहे निजी शिक्षण संस्थानों के कामकाज पर पूरी निगरानी रखने की मांग करते हुए कहा है कि आज यह संस्थान पैसा कमाने का एक बड़ा गोरख धंधा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है की मनमर्जी की फ़ीस बसूलना नियमों को ताक पर रखना, लगता है कि सरकार ने इन्हें इसकी खुली छूट दे रखी है।

राठौर ने कहा कि निजी विश्विद्यालय की फ़र्जी डिग्रीयां सामने आने से साफ है इस गोरख धंधे में प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इन विश्विद्यालय द्वारा जारी सभी डिग्रियों की जांच होनी चाहिए। और दोषी विश्विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए इनकी मान्यता रद्द की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा है प्रदेश में नकली दवाईयां बन रही है। प्रत्योगी परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा। पटवारी, पुलिस भर्ती में भी फर्जीवाड़ा। आखिर इस प्रदेश में यह क्या चल रहा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि प्रदेश में फर्जीवाड़े के गिरोह सक्रिय हैं। आये दिनों प्रदेश से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कभी नोकरी देने के बहाने तो कभी ट्रांसफर करवाने के नाम पर प्रदेश के भोले-भाले लोगों को लूटा जा रहा है।

राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा है सरकारी तंत्र को चुस्त दुरुस्त करने की बहुत आवश्यकता है।

Samachar First

Recent Posts

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

37 mins ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

44 mins ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

54 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

1 hour ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

2 hours ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

3 hours ago