राठौर ने सोलन से शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान, 5 वार्डों में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मांगे वोट

<p>कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निगम चुनावों के प्रचार का शुभारंभ आज सोलन से शुरू कर दिया। उन्होंने सोलन में सभी वार्डो में पार्टी के चुनाव कार्यलयों का शुभारंभ भी किया।इस दौरान उनके साथ विधायक डॉ.धनीराम शांडिल,हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक करनेश जंग,जिला अध्यक्ष शिवकुमार,कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल सहित सभी वार्डो के कांग्रेस प्रभारी सह प्रभारी व अन्य पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।इससे पूर्व उन्होंने मां शुलनी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आजके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।</p>

<p>कुलदीप सिंह राठौर ने वार्ड नंबर 1, 9,12,15 व 16 &nbsp;पांच वार्डों में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग पर सरकार को यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने पड़े है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा पूरी तरह असफल सावित हुई है।उन्होंने कहा कि कोविड़ काल मे भी सरकार ने लोगों की कोई मदद नही की।उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों पर टैक्स थोप कर अपनी तिजोरी तो भरी है पर लोगों की इस पैसे से कोई सहायता आज दिन तक नही की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निपटने में भी यह सरकार पूरी तरह असफल हुई है।</p>

<p>सोलन शहर का उल्लेख करते हुए राठौर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने यहां पेयजल,सड़क,स्वाथ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया था पर आज इस शहर के साथ विकास के मामलें में बड़ा भेदभाव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण जयराम सरकार का विपक्ष के विधायकों व उनके क्षेत्रों के साथ भेदभाव का है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोलन नगर के विकास के लिए पहले भी समर्पित थी और आगे भी रहेगी। राठौर ने लोगों का आह्वान किया कि वह पूर्व की भांति इन नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का साथ दें क्योंकि कांग्रेस बगैर किसी भेदभाव से विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पहली बार बने इस नगर निगम की जन आकांक्षाओं को कांग्रेस पूरा करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

5 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

5 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

5 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

5 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

5 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

5 hours ago