<p>बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को पद से हटाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बगावती स्वर उठे हैं। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलम चंदेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह राठौर को प्रदेश अध्यक्ष की जबसे कमान सौंपी गई, उस दौरान से लेकर आजतक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुत कमजोर हुई है। कुलदीप राठौर कांग्रेस पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाने में पूर्ण रूप से विफल रहे हैं।</p>
<p>नीलम चंदेल ने कहा कि छोटे से जिला बिलासपुर से जब भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जे पी नड्डा को आसीन कर सकती है तो कांग्रेस पार्टी हाईकमान कांग्रेस के अनुभवी वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष क्यों नहीं बना सकते हैं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान समय में सबसे अनुभवी नेता राम लाल ठाकुर हैं, जो हिमाचल प्रदेश में पुनः कांग्रेस के बिखरे कुनबे को एक माला में संजोकर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय पताका लहरा सकते हैं। नीलम चंदेल ने कांग्रेस पार्टी के हाई कमान से आग्रह किया है कि पार्टी हित में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…