हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार 6 दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे संजय दत्त

<p>अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व एमएलसी संजय दत्त हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी बनने के बाद अपना नया दायित्व संभालने हेतू 6 दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आज शिमला पहुंचे, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, जिला व ब्लाक अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठके करेंगे।</p>

<p>इससे पहले प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पंहुचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ एक विस्तृत बैठक में संजय दत्त ने संगठन और राजनैतिक परिपेक्ष में चर्चा के अतिरिक्त प्रदेश में कोविड की स्थिति और प्रदेश सरकार की इससे निपटने, विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी विफलताओं पर विशेष चर्चा की।</p>

<p>संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहें कोविड राहत कार्यों की समीक्षा की, जो प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख प्राथमिकता है और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की सलाह पर किये जा रहें है। इसके बाद संजय दत्त प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास हॉली लॉज गए जहां उन्होंने वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना और उन्होंने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।</p>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

30 mins ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

4 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

4 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

5 hours ago