सत्ती का पलटवार: कांग्रेस को नहीं, जनता को हिसाब देंगे सांसद

कांग्रेस के 'हिसाब दे सांसद' मुहिम पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पलटवार किया है। सत्ती ने कहा कि बीजेपी सांसद कांग्रेस को नहीं बल्कि प्रदेश की जनता को हिसाब देंगे। बीजेपी देश की जनता के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि ये विडंबना ही है कि जिस कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश के संसाधनों को जमकर लूटा, वही बीजेपी से हिसाब मांग रही है।

यूपीए सरकार का भी हिसाब दे कांग्रेस

सत्ती ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी सरकारों के दौरान हिमाचल में हुए भेदभाव का भी हिसाब लेना चाहिए। यूपीए सरकार में हिमाचल के दो नेता मंत्री थे, लेकिन फिर भी प्रदेश का औद्योगिक पैकेज छीना गया। उन्होंने पूछा, क्या कांग्रेस को इसका हिसाब नहीं देना चाहिए? पांच साल में हिमाचल को भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से 4200 करोड़ रुपए क्यों नहीं दिलवाए गए?

बीजेपी सांसदों के काम

सतपाल सत्ती ने इस दौरान बीजेपी सासंदों के कार्यों का भी एक ख़ाका सामने रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि वह जिन सांसदों से हिसाब मांग रही है, उन्हीं की बदौलत प्रदेश को 65 हजार करोड़ रुपये नेशनल हाईवे, एक एम्स, तीन मेडिकल कॉलेज, हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, क्लस्टर यूनिवर्सिटी, द्रंग में नमक की खान और आईआईएम जैसे संस्थान मिले हैं। बीजेपी सांसदों के परिश्रम का ही नतीजा रहा कि भानुपल्ली से लेह-लद्दाख और अन्य रेल लाइनों के लिए 500 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।

हार से हताशा में कांग्रेस

सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की वजह से कांग्रेस हताशा में है। हार से कांग्रेस को इस कदर सदमा लगा है कि उसे बीजेपी सांसदों के काम नहीं दिखाई दे रहे।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

14 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

14 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

14 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago