<p>बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द हो गया है। अमित शाह 28 नवंबर को मंडी जिले में प्रस्तावित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में आने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया।</p>
<p>हालांकि, दौरा रद्द होने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार के चलते शाह अब मंडी नहीं आएंगे। उनके स्थान पर अब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन में पहुंचेंगे।</p>
<p>गौरतलब है कि मंडी में 28 नवंबर को बीजेपी का सम्मेलन होना है। इसमें सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, विधायक, मंत्री और संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख पहुंचेंगे। इसके अलावा, सम्मलेन में सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जेपी नडडा, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय सहित बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा।</p>
<p> </p>
Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…
Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…